नारनौल में चौक के स्थापना दिवस पर प्रसाद बांटते हुए गणमान्य लोग।
हरियाणा के नारनौल में भगवान परशुराम चौक पर बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र की पूजा अर्चना की और माल्यार्पण किया। भगवान परशुराम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम चौक के स्थापना दिवस पर बुधवार को पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।
भगवान परशुराम सेवा समिति के संरक्षक सेवानिवृत एसएचओ राजकुमार कौशिक ने बताया कि आज से 3 वर्ष पूर्व एक फरवरी को ही भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा इस परशुराम चौक की स्थापना की गई थी। क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने आज यहां एकत्रित होकर भगवान परशुराम को नमन कर उन्हें याद किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी आने जाने वाले राहगीरों एवं मजदूर वर्ग को प्रसाद भी वितरित किया।

चौक पर पूजा करते हुए समाज के लोग।
प्रसाद की सेवा मोहन लाल शर्मा द्वारा की गई। सेवा समिति के प्रधान प्रभास छक्कड ने कहा कि शहर में अनेक बाजार, सडक व चौराहे इत्यादि होते हुए भी कहीं भी भगवान परशुराम के नाम से कोई रोड या चौक कुछ नहीं था। जिसके चलते भगवान परशुराम सेवा समिति ने पहल कर इस चौक का नामकरण भगवान परशुराम के नाम पर कर इस चौक की स्थापना की।
उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे मानस अवतार थे और भगवान राम की ही तरह उन्होंने सदैव पृथ्वी के कल्याण हेतु कार्य किया। इसलिए समस्त विप्रजन शहर के इस एकमात्र परशुराम चौक के माध्यम से उन्हें याद कर प्रेरित होते हैं।
इस अवसर पर सतपाल शर्मा, विनोद शर्मा, मोहन लाल शर्मा, गौड़ ब्राह्मण सभा के सहसचिव धीरज शर्मा, श्रवन शर्मा, राजकुमार कौशिक संस्थापक भगवान परशुराम सेवा समिति, प्रधान प्रभास छक्कड़, मनोज निर्मल, संदीप शुक्ला, एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा, मनोज गोस्वामी, धीरज शर्मा, गोपाल कौशिक, दया किशन गोस्वामी, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।