
- उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आने से सुबह के समय ठिठुरन रही
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के बाद वीरवार को मौसम साफ होने के साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह से ही मौसम साफ रहने तथा तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 22 डिग्री पहुंच गया जिसके चलते दिन में गर्मी रही। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आने से सुबह के समय ठिठुरन रही।
वीरवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार क्षेत्र में आगामी 5 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा तथा इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह के समय ठंड रहेगी जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।