
हरियाणा के करनाल के घरौंडा में खनन माफिया ने DSP को कुचलकर मारने की कोशिश की। यह वाकया तब हुआ, जब घरौंडा के DSP मनोज कुमार वहां अवैध खनन पर रेड करने गए थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेत से भरे डंपर को रोकने के लिए कहा।
यह देख माफिया ने डंपर की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि DSP ने एक किनारे होकर जान बचाई। इसके बाद माफिया वहां से फरार हो गए।
महिला SDM के साथ की थी रेड
जानकारी के अनुसार घरौंडा के बल्हेड़ा के गांव पास स्थित यमुना में रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। जिसकी कई बर शिकायत प्रशासन के पास आई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद घरौंडा SDM अदिति व DSP मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम के साथ यमुना नदी में खनन माफिया पर छापेमारी की।

मौके पर पहुंचे DSP और SDM अवैध खनन की जांच करते हुए।
पुलिस टीम को देख सभी हुए मौके से फरार
जब प्रशासन की टीम ने वहां रेड की तो खनन माफिया में भगदड़ मच गई। पकड़े जाने से बचने के लिए वह भागने लगे। इसी दौरान DSP को कुचलकर मारने की कोशिश हुई। इस कार्रवाई में माफिया कई वाहन छोड़कर भी वहां से भाग निकला। जिसके बाद टीम ने वहां से 2 बाइक और एक JCB को जब्त कर लिया।

यमुना में हो रहे खनन का दृश्य।
पुलिस कर रही मामले की जांच
टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश का पता चलते ही करनाल पुलिस में हड़कंप मच गया। करनाल के SP गंगा राम पूनिया ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत के बाद यह रेड की गई थी। पुलिस ने माफिया के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हरियाणा में खनन माफिया ने DSP पर डंपर चढ़ाया, मौत:घटना के 4 घंटे के भीतर पुलिस एनकाउंटर में घायल आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को खनन माफियाओं ने DSP पर डंपर चढ़ा दिया। DSP सुरेंद्र सिंह यहां छापा मारने आए थे। हालांकि उनकी मौके पर ही मौत हो गई