लायंस क्लब जिला गवर्नर की ओर से शुरू किए गए सर्विस वीक के तहत लॉयंस क्लब सिरसा ग्रीन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजुआना में रक्ताल्पता जांच व जागरुकता कैंप और बालिका सशक्तिकरण प्रोजेक्ट लगाया गया। कैंप में करीब 100 लड़कियों के रक्त की जांच की गई। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमारी ने उन्हें जंक फूड से दूरी बनाने को कहा और लायंस क्लब के प्रोजेक्ट की प्रशंसा की। हिंदी प्राध्यापिका शालू भारद्वाज ने विद्यालय की ओर से लायंस क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियां सशक्त तभी बनेंगी जब वह शिक्षित और आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर होंगी। कार्यक्रम का मंच संचालन पूजा मेहता व जोन चेयरपर्सन गौरव सेतिया ने किया। प्रोजेक्ट चेयर पर्सन गोपाल कागजी और सत्य प्रकाश गोयल ने कहा कि वे भविष्य में भी समाज व बच्चों के हित में इस प्रकार के प्रोजेक्ट लगाते रहेंगे। इस अवसर पर लायंस क्लब की ओर से प्रधानाचार्या सुदर्शन, शालू भारद्वाज, मधु, पूजा बांसल, आशा मेहता और सरोज गोयल को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लॉयन देवेंद्र बांसल, राजेंद्र गोयल, लॉयन लेडी अंजु बांसल, अनुराधा गोयल, अंजु कागज़ी, विद्यालय स्टाफ मंजू पूनिया, सुरेश कुमार, पूजा मेहता, रविंद्र कुमार, अरुणा, डिम्पल, रिंकी रानी, अनु, प्रतिभा आदि मौजूद थे।